Showing posts with label Dev-Bhoomi Screen. Show all posts
Showing posts with label Dev-Bhoomi Screen. Show all posts

Wednesday, April 15, 2026

कांग्रेस की राज्य प्रभारी रजनी पाटिल शिमला पहुंची

HP Web on Wednesday 15th April 2026 at 16:42 Regarding in charge Himachal Congress Rajni Patel

 राजनैतिक सरगर्मियां भी तेज़: शख्सियत में है जादू जैसा असर


शिमला:15 अप्रैल 2026: (मीडिया लिंक 32//देवभूमि स्क्रीन डेस्क):: 

शिक्षा, कृषि और राजनीति में अपनी पूरी पकड़ रखने वाली सुश्री रजनी पाटिल हिमाचल में पहुँच चुकी हैं। शिमला में उनका गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया। इसी बीच रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट भी की। 

पूर्व राज्यसभा सांसद और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की प्रभारी रजनी पाटिल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से औपचारिक भेंट भी की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

गौरतलब है कि हिमाचल कांग्रेस की आम सभा वीरवार को शिमला में होगी। उन्होंने पहले ऊना जिला का दौरा किया और इसके बाद बुधवार को शिमला पहुंचीं। शिमला के रिज मैदान पर आयोजित जिलास्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर फीडबैक लिया। जर्मन भाषा में भी उनको अच्छी मुहारत है। जन सभाओं में उनकी मौजूदगी जादूभरा असर छोड़ती है। 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा, सुदर्शन बबलू, विनोद सुल्तानपुरी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.संख्याः 411/2026

Friday, December 12, 2025

एम. डी. इलेवन की टीम ने चेयरमैन इलेवन को पराजित किया

From Rahul Lodta on Friday 12th Dec 2025 at 6:04 PM Regarding Sports Meet

हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उन्नीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष 


शिमला
: 12 दिसंबर 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::

हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उन्नीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश  पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड  के प्रबंध निदेशक श्री आबिद हुसैन सादिक ने बी. सी.एस. स्कूल के खेल मैदान में किया । 

इस क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में एम. डी. इलेवन   की टीम ने चेयरमैन इलेवन  की टीम को 5  रनों से  पराजित किया। एम. डी. इलेवन   की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स में 108 रनों  का लक्ष्य दिया। एम. डी. इलेवन  की ओर से उप कप्तान हेमंत भारद्वाज ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। चेयरमैन इलेवन की ओर से योगेश  ओर लवेश लैटका ने तीन-तीन  विकेटस लिए।  चेयरमैन इलेवन की टीम 102 रन बनाकर 18 ओवर्स में आल आउट हो गई। एम. डी. इलेवन   की ओर से हरीश ने 22 रन देकर चार विकेटस, विनोद चौहान ने 8 रन देकर 3 विकेटस  लिए और हेमंत भारद्वाज ने एक विकेट हासिल किया। हेमंत भारद्वाज को मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया।

इस अवसर पर श्री नरेश ठाकुर, निदेशक कार्मिक और मनीष महाजन, निदेशक इलेक्ट्रिकल भी उपस्थित रहे।

Thursday, September 5, 2024

HP: शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने दिए 27 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार

एक शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित 


शिमला: 5 सितम्बर 2024: (कार्तिका सिंह//देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::

शिक्षक दिवस पर इस बार भी देश भर में विशेष आयोजन हुए। हिमाचल प्रदेश में भी इसी आश्य के कार्यक्रम अलग अलग स्थानों पर हुए। राज्य स्तरीय आयोजन शिमला में हुआ जिसमें शिक्षकों का सम्मान विशेष आकर्षण था। इस मौके पर राष्ट्र निर्माण में अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। 

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 27 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार और एक अध्यापक को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए गए। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने सभी पुरस्कृत अध्यापकों को पौधें भी भेंट किए।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि  देते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक कुशल प्रशासक, कर्मठ राजनेता, महान शिक्षक और सत्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे।

इस अवसर पर शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापकों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। अध्यापकों को समाज के सभी वर्गों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है जिससे शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने की आवश्यकता है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इसे साकार किया जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) में भी राष्ट्र निर्माता के रूप में अध्यापकों के महत्त्व के बारे में बताया गया है। इस नीति में शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने सदैव ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सुझाए गए सुधारों के अनुरूप हिमाचल इस दिशा में बेहतर कार्य करेगा।

श्री शुक्ल ने कहा कि भारत सरकार ने ‘पीएमश्री’ योजना को भी स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के अंतर्गत पहले से स्थापित विद्यालयों को सुदृढ़ीकरण कर ‘पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इण्डिया’ के रूप में स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय एनईपी का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर, अन्य स्कूलों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 180 विद्यालय विकसित किए जाएंगे। भारत सरकार ने 6 राज्यों में से हिमाचल को चुनकर स्टार परियोजना के अंतर्गत लाया है। इस योजना के अंतर्गत हिमाचल को 3 राज्यों सहित लाईट हाऊस के रूप में चुना गया है जोकि अन्य राज्यों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे।

उन्होंने एक भारत-श्रेष्ठ भारत पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और अध्यापकों को विभिन्न राज्यों में शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है और प्रदेश सरकार ने पहली बार प्रदेश के शिक्षकों का ज्ञानवर्धन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन भी करवाया है।

नशे के प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में बहुत से युवा नशे के चुंगल में फंसे हुए हैं जो देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध एक जन आन्दोलन शुरू करने की आवश्यकता है जिसके माध्यम से स्कूलों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए ताकि युवा समाज के समग्र विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला स्तर पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सशक्त जागरूकता अभियान शुरू करेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल ने एक स्मारिका का भी विमोचन भी किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राज्यपाल और लेडी गर्वनर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के उद्देश्य से अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक पुरस्कारों के लिए पारदर्शी नीति को अपनाया गया है जिसमें साक्षात्कार के साथ-साथ मूल्यांकन को भी शामिल किया गया ताकि योग्य शिक्षक को ही पुरस्कृत किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की शक्ति को सही दिशा देने की आवश्यकता है और शिक्षक इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने शिक्षा क्षेत्र को विशेष अहमियत दी थी जिसे सभी सरकारों ने अपनाया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों का कम दाखिला चिंता का विषय है।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। बच्चों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है।

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल और मुख्य संसदीय सचिव ने लेडी गवर्नर को सम्मानित किया।

शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुुकरणीय कार्य किए हैं।

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर और राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, राज्यपाल के सचिव सी.पी.वर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कुल मिलाकर यह एक यादगारी आयोजन रहा। जिसकी संगीतमय सुरेन देर  देती रहेंगी। इस बार के रंगारंग सचमुच यादगारी था। 

Friday, May 24, 2024

पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों में लगाया काला धन:सीएम

 Friday: 24th May 2024 at 01:13 PM

जो परिवार और पार्टी का नहीं हुआ वह धर्मशाला का क्या होगा!


धर्मशाला: 24 मई 2024  (कार्तिका कल्याणी सिंह//देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक और भाजपा के उम्मीदवार ने 15 माह तक अपना मोबाइल और अपने महल के दरवाजे धर्मशाला की जनता के लिए बंद रखे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के महल के बाहर इतना बड़ा गेट है कि आम आदमी अंदर जाने से भी डरता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार और पार्टी का नहीं हुआ, वह धर्मशाला की जनता का क्या होगा? उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के मन में आम आदमी के लिए कोई पीड़ा नहीं है, वह सिर्फ धन के लोभी हैं। ऐसे व्यक्ति राजनीति के लिए भी खतरनाक हैं।

ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक ने धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों में अपने चालक नेकराम के नाम पर 10 करोड़ रूपये से अधिक की 82 सम्पतियां खरीदीं जो उनका ही काला धन है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार भू-माफिया हैं और धन के लालच में उन्होंने धर्मशाला की जनता का वोट भी बेच दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार प्रॉपर्टी डीलर बनकर काम कर रहे थे और जनसेवा से उनका कोई नाता नहीं था। भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने एक चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा और डील की दूसरी किश्त प्राप्त करने के लिए हरियाणा पहुंच गए। उन्हांेने कहा कि जो व्यक्ति जन भावनाओं का सौदा करता है उसे सबक सिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने सभी से एक जून को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धर्मशाला उपचुनाव में देवेन्द्र जग्गी को मैदान में उतारा है जो ईमानदार छवि के हैं और आम आदमी की पीड़ा को समझते हैं, इसलिए धर्मशाला के मतदाता देवेन्द्र जग्गी को अधिक से अधिक संख्या में वोट डाल कर विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा लोकसभा सीट से आनंद शर्मा जैसे दिग्गज नेता को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है जिनकी आवाज कहीं भी अनसुनी नहीं की जाती। वह कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की आवाज को पूरे दमखम के साथ लोकसभा में उठाएंगे।

ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मात्र 15 महीने के कार्यकाल में सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पैंशन दी। महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह पैंशन प्रदान करने की योजना लागू की, जिसके तहत उन्हें एक साल में 18000 रूपये प्रदान किए जाएंगे। विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की योजना बनाई है तथा विधवा महिलाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं ताकि कोई भी वर्ग वंचित न रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने बौद्ध धर्मगुरू दलाईलामा से उनके आवास जाकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र जग्गी और गोरखा एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सदस्य सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Thursday, February 15, 2024

ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकट दिया जो हमेशा किसी न किसी विवादों में रहे

Thursday15th February 2024 at 6:00 PM

वॉटर सेस के खिलाफ़ पेश होने वाले वकील को राज्यसभा भेजने पर क्या बोलेंगे मुख्यमंत्री:जयराम ठाकुर

बीजेपी ने हर्ष महाजन को बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राज्यसभा जाने का सपना तोड़ रही है कांग्रेस

कांग्रेस के नेता अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर देंगे बीजेपी का साथ 

कांग्रेस के वॉटर सैस के ख़िलाफ़ लड़ने वाले व्यक्ति को कांग्रेस ने दिया राज्यसभा टिकट


शिमला
:
15 फ़रवरी 2024: (कार्तिका कल्याणी सिंह//देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लगातार आवश्यक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की राज्यसभा जाने की इच्छा थी, जिसके लिए उन्होंने जी जान से प्रयास भी किया लेकिन कांग्रेस ने अपने नेताओं को निराश किया और एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जिनका हमेशा किसी न किसी विवाद से नाता रहा। 

राज्यसभा के बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के नामांकन के समय उन्होंने यह बातें कहीं और इनके ज़रिए अतीत की बातें भी ताज़ा की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए जिस वॉटर सैस को लेकर आई थी कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार उसी वॉटर सैस के ख़िलाफ़ बिजली उत्पादन करने वाली कंपनियों की तरफ़ से मुक़दमा लड़ रहे हैं। ऐसे में विधायक दल का नेता और सरकार का मुखिया होने के कारण मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वह क्या चाहते हैं। एक तरफ़ आप कहते हैं कि केंद्र वॉटर सैस नहीं लेने दे रही दूसरी तरफ़ वॉटर सैस के निर्णय के ख़िलाफ़ न्यायालय में खड़े होने वाले व्यक्ति को कांग्रेस राज्यसभा भेजना चाहती है। यह बड़ी हास्यास्पद स्थिति है।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने राज्यसभा  जाने का सपना पाल रखा था क्योंकि बड़े समय बाद मौक़ा आया थे की कांग्रेस हिमाचल से किसी को राजसभा भेज सके। लेकिन कौन स्थानीय और वरिष्ठ नेताओं की दावेदारी को अनदेखा करते कर दिया। जिससे कांग्रेस के आंतरिक रूप से बहुत असंतोष है। कांग्रेस के लोग आलाकमान ने इस निर्णय से निराश हैं। 

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सबका अधिकार हैं। इसलिए बीजेपी ने भी हर्ष महाजन को राज्यसभा का  उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश के लोगों के साथ-साथ प्रदेश के विधायक भी कांग्रेस सरकार से त्रस्त हैं। इसलिए हमें भरोसा है कि सभी विधायक अंतरात्मा की आवाज़ सुनेंगे और हर्ष महाजन का सहयोग करेंगे। लेकिन कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री इस बात का जवाब देना होगा कि अपने हुई स्टैंड के ख़िलाफ़ खड़े होने वाले लोगों को वह राज्य सभा भेज कर क्या साबित करना चाहती है। क्योंकि अब जवाबदेही का वक़्त आ गया है, इसलिए इधर-उधर की बातें करके यह सरकार बच नहीं सकती है।  

Monday, October 2, 2023

केन्द्रीय सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं:जयराम ठाकुर

Monday 2nd Oct 2023 at 6:27 PM

मैंने गांव-गांव जाकर देखा है, आपदा प्रभावितों को राहत नहीं मिली है 

*महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

*देश में स्वच्छता में जनभागीदारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम योगदान

 

शिमला: 2 अक्टूबर 2023: (कार्तिका सिंह//देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::


देश और दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी पूरी तरह से सक्रिय है। एक बात सभी ने नोट की है कि भाजपा को अब जीत या हार से अब क्लोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा ने अपने केंद्र को इतना सक्रिय रहने की विशेष ट्रेनिंग दी है कि हालात कुछ भी  हों भाजपा निरंतर गतिशील रहती है। ज़ाहि बता पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भी देखि जा रही है।


हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि बापू के दिखाए गए रास्ते पर आज पूरी दुनिया चल रही है। मानवता की भलाई के  शांति और अहिंसा से बेहतर कोई रास्ता है ही नहीं। स्व० लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रबोध से हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। उन्होंने दिखाया कि सीमित संसाधनों में भी देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उनका व्यक्तित्व ही ऐसा जादू भरा था कि उनके एक आह्वाहन पर देश के लोगों ने एक वक़्त का भोजन छोड़ दिया था। वह जिए भी देश के लिए और मरे भी देश के लिए। ऐसी महान विभूतियों का देश ऋणी है और हमेशा रहेगा भी। 

 

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र से मिल रही मदद के मामले में राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की लगातार  मदद कर रही है। हज़ारों करोड़ रुपए अलग-अलग मदों में राज्य सरकार को मिल चुके हैं। आवास से लेकर सड़क और नेशनल हाई वे के लिए अलग से राशि जारी की जा चुकी है लेकिन राज्य सरकार ने ‘कुछ नहीं दिया, कुछ नहीं दिया’ की रट लगाई हुई है।  उन्होंने कहा कि अभी भी केंद्र की टीमें नुक़सान का जायज़ा लेने के लिए हिमाचल  विभिन्न जगहों का सर्वे कर रही हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा इस तरह की बातें और भी हास्यास्पद हैं। 

 

आपदा और राहत की बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैंने आपदा प्रभावित बहुत जगहों का दौरा किया और अभी भी कर रहा हूं। आपदा आने के समय जिस तरह से लोगों को सरकार से कोई मदद नहीं मिल पाई थी। उसी तरह दो महीनें बीतने के बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई हैं। धरातल की स्थितियां सरकारी दावों के बिलकुल विपरीत हैं। कई ऐसी जगहें भी हैं जहां आपदा के बाद से कोई अधिकारी पहुंचा ही नहीं है। ऐसी परिस्थिति में लोगों के नुक़सान का सही आंकलन और सही राहत कैसे मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की इस शिकायतों पर भी सरकार को ध्यान देना होगा। 

 

प्रधानमंत्री की चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति सजग है और अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने स्वच्छता को आम जनमानस के जीवन का मिशन बनाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।


निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Monday, July 3, 2023

मामला केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी का

 Monday 3rd July 2023 at 4:04 PM

मुख्यमंत्री ने कहा हिस्सेदारी के लिए उठाए जा रहे हैं ठोस कदम 

शिमला//मोहाली: 03 जुलाई 2023: (कार्तिका सिंह//देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::

Photo by Doller Gill on Unsplash

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पर पंजाब और हरियाणा की दावेदारी के साथ साथ अब हिमाचल ने भी अपना दावा  ज़ोरदार ढंग से जता दिया है। इस तरह केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पर हिमाचल प्रदेश की दावेदारी इस समस्या को और भी नाज़ुक और गंभीर न देगी। गौरतलब है कि चंडीगढ़ के साथ साथ मोहाली और दुसरे इलाकों में भी हिमाचल से आए लोगों की संख्या  तेज़ी से बढ़ती जा रही है। इन सभी की मनोभावनाएं भी अब इस तरफ जुड़ चुकी हैं कि चंडीगढ़ अब हिमाचल का भी है। इसी बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मामला केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।  इसके साथ ही विद्युत परियोजनाओं में भी हिमाचल सरकार उचित हिस्सेदारी पर बल दे रही है। 

इस सारे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ हिमाचल के अधिकारों से सम्बंधित सभी लम्बित मुद्दों का सर्वमान्य समाधान निकालने के लिए दृढ़ता से कदम उठा रही है। अरसे से यह मुद्दे लम्बित होने के कारण हिमाचल और यहां के लोगों को वांछित लाभ नहीं मिल पाए हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार कार्यभार संभालने के उपरांत से ही राज्य हित से जुड़े मुद्दे विभिन्न मंचों पर केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों के साथ उठा रही है। सियासत के मौजूदा दौर में हिमाचल प्रदेश का इस तरह सतर्क होना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके दूरगामी परिणाम भी निकलने हैं। 

चंडीगढ़ पर दावेदारी और हिस्सेदारी के साथ साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के बोर्ड की परियोजनाओं से जल प्राप्त करने की व्यवस्था हिमाचल के हितों की बेहतरीन पैरवी से ही सम्भव हुई है। अब राज्य सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ पर अपने वैध अधिकारों के लिए प्रयास और तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 स्पष्ट रूप से चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश को 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिकार देता है। प्रदेश को शुरू से ही इस अधिकार से वंचित रखा गया है, जो हिमाचल तथा यहां के लोगों के साथ अन्याय है। अब राज्य सरकार चंडीगढ़ में 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी सहित राज्य के सभी वैध अधिकारों को प्राप्त करने के लिए विभिन्न मंचों पर अपनी आवाज बुलंद कर रही है। अब हिमाचल से जुड़े सामाजिक संगठन भी इस संबंध में जल्द ही अपना सुर जोरशोर से उठा सकते हैं। 

चंडीगढ़ पर हिस्सेदारी और दावेदारी के चलते राज्य सरकार ने इस मामले से सम्बंधित सभी पहलुओं पर विचार करने के लिए एक मंत्रिमण्डलीय उप समिति का गठन किया है। उप-समिति द्वारा विस्तृत चर्चा के उपरांत मंत्रिमण्डल के समक्ष एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। सरकार मंत्रिमण्डलीय उप-समिति के निष्कर्षों और सिफारिशों पर विचार करने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी। जिस तरह तेज़ी से हिमाचल सरकार सक्रिय हुई है उसे देखते हुए ज़ाहिर है कि मंत्रिमंडल की उपसमिति भी जल्द ही पूरी सरगर्मी दिखाएगी। 

इलाके के साथ साथ बिजली के मामले में भी सारी बातें खुल कर सामने आने लगी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिजली हिस्सेदारी में प्रदेश के बकाया की वसूली के लिए सभी विकल्प तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने नवंबर, 2011 में प्रदेश में बीबीएमबी की सभी परियोजनाओं में 7.19 प्रतिशत बिजली हिस्सेदारी देने का निर्णय दिया था। वर्तमान में, हिमाचल को अपना हिस्सा तो मिल रहा है, लेकिन राज्य को 13,066 मिलियन यूनिट बिजली का बकाया अभी भी जारी नहीं किया गया है। 

इसके अलावा, राज्य ने प्रदेश में स्थापित सभी बीबीएमबी परियोजनाओं में न्यायोचित ढंग से अपनी बिजली हिस्सेदारी बढ़ाने की भी मांग की है, क्योंकि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से ही इन परियोजनाओं के माध्यम से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। इस उत्पादन से भी इस पर्वतीय राज्य की मांगें अब खुल कर उठने लगी हैं। निकट भविष्य में पानी और बिजली दोनों ही महत्वपूर्ण मुद्दे रहेंगे। 

इस मामले में उपलब्ध आंकड़ों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी की बिजली परियोजनाओं से वर्तमान में पंजाब को 51.8 प्रतिशत, हरियाणा को 37.51 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश को केवल 7.19 प्रतिशत बिजली आवंटित होती है। 

उन्होंने कहा कि भागीदार राज्यों द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए उदारतापूर्वक हिस्सेदारी बढ़ाने पर विचार किया जाए, क्योंकि इन बिजली परियोजनाओं के निर्माण के कारण प्रदेश के हजारों परिवारों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा और प्रदेश की हजारों हेक्टेयर भूमि भी जलमग्न हो गई थी। 

उन्होंने इन परियोजनाओं में भागीदार राज्यों के बीच समान वितरण की आवश्यकता पर बल देते हुए दोहराया कि राज्य सरकार प्रदेश की उचित हिस्सेदारी प्राप्त करने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है तथा न्याय मिलने तक राज्य के मुद्दों को विभिन्न मंचों पर पूरी शिद्दत से उठाया जाएगा।

Thursday, June 15, 2023

हिमाचल प्रदेश सरकार नई पर्यटन नीति बनाएगी: मुख्यमंत्री सुख्खू

 15th June 2023 at 6:35 PM

अनछुए स्थलों को पर्यटन के दृष्टिगत बढ़ावा दिया जाएगा


शिमला
:15 जून 2023: (कार्तिका कल्याणी सिंह//देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::

पहाड़ी क्षेत्रों में जाओ तो कदम कदम पर प्राकृतिक सुंदरता आपका स्वगत करती है। वहां की शुध्द हवा और शुद्ध पानी एक नई ज़िंदगी का अहसास करवाता है। वहां कदम कदम पर ऐसे रहस्य हैं जो प्रकृति से सुर मिलते ही बहुत सहजता से खुलने लगते हैं। वहां बहुत से मंदिर हैं जिनके दिए की लौ निराशा के अंधेरों में डूबे लोगों को बुलाती है, पुकारती है और सचमुच रास्ता भी दिखाती है। बहुत सी ऐसी जगहें अभी भी अज्ञात हैं जी ी खोज पर काम होना अभी बाकी है। 

इस मकसद के लिए सर्कार भी गंभीर है। क्या समाज भी गंभीर हो कर इसका फायदा उठा पाएगा? प्रदेश सरकार राज्य के अनछुए स्थलों को बढ़ावा देकर पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से नई पर्यटन नीति तैयार करने पर गहन विचार कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस समीक्षा बैठक में इसी मुद्दे से सबंधित बहुत सी अन्य बातों पर भी विचार विमर्श हुआ। 

राज्य के लिए जिस नई पर्यटन नीति की चर्चा इस पोस्ट में भी हो रही है उस पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच वर्षों में पर्यटकों की संख्या को 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने के दृष्टिगत कार्य कर रही है। प्रकृति ने प्रदेश को आपार सौंदर्य से नवाजा है तथा इस सम्पदा का दोहन कर अधिक से अधिक पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित करने की आवश्यकता है।

नई पर्यटन नीति का संक्षिप्त सा विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मई, 2023 तक हिमाचल प्रदेश में लगभग 72 लाख पर्यटकों ने भ्रमण किया है। उन्होंने पर्यटकों की संख्या का सटीक आंकड़ा पता लगाने तथा पर्यटन अधोसंरचना में सुधार करने के लिए पर्यटन विभाग को डॉटा संकलन की प्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य सरकार ने पर्यटन सम्बंधी परियोजनाओं के विकास के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है।

इस नई योजना के बहुत से अन्य पहलू भी हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पर्यटन विभाग में विपणन प्रयासों तथा स्टाफ को व्यवस्थित करने की महत्ता पर भी बल दिया।

सैलानियों और प्रकृति प्रेमियों का ह्रदय समझे जाते ज़िला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने से सम्बंधित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने विभाग को आगामी विचार के लिए अवधारणा पत्र तैयार करने के निर्देश दिए। इन परियोजनाओं में सकोह में रोलर स्केटिंग रिंक, परागपुर में गोल्फ कोर्स, मैंझा में शीर्ष रिजॉर्ट, नरघोटा में पर्यटन गांव तथा कांगड़ा में प्रस्तावित ऐरो सिटी शामिल है। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा के नगरोटा-बगवां विधानसभा क्षेत्र में नौरा खड्ड में थीम आधारित सेटेलाइट गांव बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

इस नई योजना के आकर्षणों के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य में हवाई यात्रा सुविधा में सुधार के सतत प्रयास कर रही है। इसके तहत सरकार कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार, जिला मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण तथा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर नए हेलीपोर्ट निर्माण पर कार्य कर रही है। पहले चरण में 9 हेलीपोर्ट निर्मित किए जा रहे है, जिनमें ज़िला हमीरपुर में जसकोट, जिला कांगड़ा के रक्कड़ व पालमपुर, जिला चम्बा के सुल्तानपुर, जिला कुल्लू के मनाली, जिला लाहौल-स्पिति के जिस्पा, सिसू व रांगरिक तथा जिला किन्नौर के शारबो में हेलीपोर्ट निर्माण शामिल हैं। शेष 7 हेलीपोर्ट का निर्माण दूसरे चरण के तहत किया जाएगा।

बैठक में बहुत कुछ ऐसा हुआ जो नया इतिहास रचने में सहयोगी बनेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार, सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन विभाग अमित कश्यप तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Thursday, June 8, 2023

दिल्ली-लेह:देश के सबसे लंबे रूट पर बस सेवा शुरु

Thursday 8th June 2023 at 7:32 PM

 30 घंटे में पूरा हुआ करेगा यह मनोहारी सफर 


शिमला: 08 जून, 2023: (कार्तिका सिंह//देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::

लम्बे रुट के सफर की बात हो तो बस ध्यान आया करता थे केवल रेल का। अब उस एकाधिकार को सड़क ट्रांसपोर्ट का अभिन्न अंग बस सेवा ने भी चुनौती दी है। अब दिल्ली से लेह तक की बस यात्रा की सेवा यादगारी अनुभूतियां प्रदान किया करेगी। पहाड़ों से हो कर गुज़रते इस मनोहारी सफर के दृश्य आपके मन मंदिर में उत्तर जाया करेंगे। इस सैलानी जैसे सफर की बात जितनी मधुर लगती है उतनी कठिन भी है। इसमें तीन चालक और दो परिचालक सेवा प्रदान किया करेंगे। 

देश के सबसे लंबे और सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित दर्रों से गुजरने वाली हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की रोमांचकारी दिल्ली-लेह बस सेवा आज से शुरु हो गई है। इसके लिए उत्साह भी देखा गया जो आते दिनों में और भी बढ़ेगा। दिल्ली और लेह दोनों तरफ यात्रियों की संख्या बहुत बड़ी संख्या में हुआ करेगी। 

ये रूट बारालाचा दर्रा (4850 मी.), तांगलंग दर्रा (5328 मी.) व नाकी दर्रा (4769 मी.) से होकर मनोहारी स्थानों सरचू, पांग आदि से गुजरता है, जिसकी कुल लम्बाई 1026 किलोमीटर है तथा कुल किराया 1736 रुपए होगा। इस रूट पर तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे। इस सफर में रोमांच का अहसास कराते बहुत से दृश्य आते हैं। प्रकृति के बेहद नज़दीक ले जाने वाला यह सफर मसन मरीन रक सलसुकिक सी दिव्यता का अहसास भी भर देगा। 
 
बस दोपहर बाद 3.45 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 10.30 पर केलांग पहुंचेगी। रात्रि ठहराव केलांग में रहेगा। सुबह 5.30 बजे बस केलांग से लेह के लिए रवाना होगी तथा अगले दिन प्रातः 4 बजे बस लेह पहुंचेगी। बस का सफर 30 घंटे में पूरा होगा।