Showing posts with label Book Release. Show all posts
Showing posts with label Book Release. Show all posts

Monday, June 2, 2025

हिमाचल के युवा वन अधिकारी देवेन्द्र चौहान की पुस्तक का विमोचन

Emailed on Monday 2nd June 2025 at 7:03 PM Regarding Book Release By Chief Minister 

पुस्तक का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने


शिमला
: 2 जून 2025: (देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::

हिमाचल सचमुच देवभूमि की तरह ही तो है। इस पावन पवित्र स्थान के दर्शन सभी को तो नहीं होते। इस राज्य के शुद्ध जल और शुद्ध हवा के लिए अच्छे नसीबों की ज़रूरत होती है। यहाँ के प्रकृति दृश्य देखें तो इंसान देखता ही रह जाता है। जब उसके हाथ में कलम या पेंटिंग वाला बी रश हो तो एक नया जादू सा छा  जाता है। जब जानेमाने लेखक देवेंद्र सिंह चौहान यहांलाहौल स्पीति में रहे तो उनकी कलम ने बहुत कुछ रचा। उन्हीं रचनाओं का संकलन है यह पुस्तक।  

हिमाचल प्रदेश के युवा अधिकारी दवेंद्र सिंह चौहान की पुस्तक ‘ The Mountainous wilderness of Spiti a Hidden world“  का आज हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विमोचन किया।  आयोजन यादगारी रहा।  देवेन्द्र चौहान ने लाहुल स्पीती में अपने स्वाकाल के दौरान लाहुल के जीवन के हर पहलू को इस पुस्तक में समेटा है। महामहिम दलाई लामा ने इस पुस्तक की प्रशंसा करते हुए इसे एक बेहतरीन पुस्तक बताया है। 

एक बात और 326 पृष्ठों की इस पुस्तक में लाहुल स्पीती के अनेक मनमोहक चित्रों के साथ वहां के जन-जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को उकेरा गया है। स्पीती में रहने वाले पशु-पक्षियों सहित वहां की शान कहे जाने वाले बर्फानी तेंदुए तक के उल्लेखों से पुस्तक एक महत्वपूर्ण दसतावेज़ बन गयी है। यह किताब इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसका लेखक एक युवा वन अधिकारी है और इस अधिकारी ने लाहुल स्पीती के ऊंचे-ऊचे पहाड़ों तक स्वयं पहुच कर वहां की कठिनायों को खुद जिया है। देवेन्द्र सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश के चौपाल से समब्ध रखने वाले वन अधिकारी हैं और वर्तमान में वन विभाग के पब्लिसिटी वन मंडल में कार्यरत हैं |


Saturday, December 31, 2022

मुख्यमंत्री ने ज्योतिष शास्त्र पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया

31st December 2022 at 3:43 PM

वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर की रचना है पुस्तक ‘अन्तधवि’ 


संपादन और इनपुट कार्तिका सिंह 
शिमला: 31 दिसम्बर 2022: (देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::
दिन प्रतिदिन ज्योतिष विद्या अपना लोहा मनवाती जा रही है। ज्योतिष के पाठयक्रम बन चुके हैं और इसकी शिक्षा बहुत अच्छा रोज़गार भी बन गई है। पूरी तरह सुशिक्षित ज्योतिषी आज भी बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं। हिमाचल प्रदेश  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने ज्योतिष पर एक पुस्तक भी रिलीज़ की है। जिस सम्मान को आज ज्योतिष विद्द्या ने पाया है वह आसान नहीं था। इस सम्मान स्वीकृतु के लिए इस विद्या के योद्धाओं ने भी लम्बी लड़ाई लड़ी है। इन महान लेखकों और खोजकारों ने समाज के सभी व्यंग्यबाण सहन करते हुए तूफानों में दिए जलाने की हिम्मत दिखाई है। इन्हीं में से एक है वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर।  

मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज यहां वरिष्ठ पत्रकार संजय ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘अन्तधवि’ का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक पाठकों को ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न आयामों से परिचित करने में सहायक सिद्ध होगी।

पुस्तक के लेखक संजय ठाकुर ने कहा कि ‘अन्तधवि’ ज्योतिष की साधारण किताब नहीं है बल्कि इसमें ज्योतिष शास्त्र का वैज्ञानिक आधार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रतिपादित किया गया है।


Friday, May 6, 2022

पुस्तक " हिमाचल की हिंदी कहानी में लोक जीवन " का विमोचन

6th May 2022 at 6:29 PM
डा. ममता की पुस्तक का विमोचन किया राज्यपाल ने राजभवन में   

शिमला
: 6 मई 2022: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो):: 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में डॉ. ममता द्वारा लिखित पुस्तक हिमाचल की हिंदी कहानी में लोक जीवन का विमोचन किया।
राज्यपाल ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. ममता ने पुस्तक में मानवीय मूल्यों, रिश्तों और संवेदनाओं का सजीव चित्रण किया है। 
इस अवसर पर संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. मस्त राम शर्मा, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के पूर्व सहायक निदेशक त्रिलोक सूर्यवंशी और वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन शर्मा भी उपस्थित थे।

Friday, April 8, 2022

राज्यपाल ने आर्य (श्रेष्ठता) भारत पुस्तक का विमोचन किया

8th April 2022 at 8:46 PM

भारतीय इतिहास के विभिन्न तथ्यों को उजागर करती विशेष पुस्तक 


शिमला: 08 अप्रैल 2022: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो)::

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में इंद्र सिंह डोगरा द्वारा लिखित पुस्तक आर्य (श्रेष्ठता) भारत का विमोचन किया। पुस्तक के माध्यम से लेखक ने भारतीय इतिहास के विभिन्न तथ्यों को उजागर करने का प्रयास किया है। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह पुस्तक मुगल और अंग्रेजी सेनाओं के साथ विभिन्न संघर्षों में भारत के लोगों के बलिदान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती है। उन्होंने कहा कि लेखक ने ऐतिहासिक तथ्यों को भूगोल के साथ सम्मिश्रित कर विश्वसनीयता सेे इस पुस्तक की रचना की है, जो दोनों के बीच के परस्पर संबंध को दर्शाता है। 
इंदर सिंह डोगरा बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में, वह भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति, हिमाचल प्रदेश के गाइड भी हैं।
अध्यक्ष हिमफेड, गणेश दत्त, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Tuesday, October 5, 2021

डाॅ. रचना गुप्ता की पुस्तक ‘देवधराः हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन

 5th October 2021 at 7:02 PM

राज्यपाल ने किया इस विशेष पुस्तक का विमोचन 


शिमला: 05 अक्तूबर, 2021: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो)::

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज यहां लेखिका और वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. रचना गुप्ता, जो हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य भी हैं, की पुस्तक ‘देवधराः हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन किया। यह पुस्तक राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा प्रकाशित की गई है।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक पाठकोें को हिमाचल के बारे में सूचना, ज्ञान, शोध, अन्वेषण का एक नया मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि अच्छी पुस्तकें पढ़ना जरुरी है और यह एक अभियान बनना चाहिए। किसी घर में रखी पुस्तकें-पत्रिकाएं नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि क्यों न हम सभी महीने में एक बार किसी विद्यालय में जा कर लोगों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल राज्य के लोगों के लिए, बल्कि राज्य में विभिन्न प्रयोजन से आने वाले लोगों के लिए भी एक त्वरित संदर्भ पुस्तिका है। उन्होंने इस पुस्तक के विमोचन को एक मणिकांचन योग निरुपित किया क्योंकि यह देश की स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव और हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण महोत्सव का युग्म हैं।

श्री आर्लेकर ने कहा कि इस पुस्तक को उन्होंने पढ़ा है और इसमें अब तक की विकास यात्रा से लेकर यहां के इतिहास, विभिन्न घटनाओं, सभी जिलों की विशेषताएं, भूगोल, इतिहास, संस्कृति की स्पष्ट जानकारी दी गई है। उन्होंने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास को राज्य में पुस्तक के प्रकाशन के लिए बधाई दी तथा कहा कि यहां के इतिहास और धरोहर से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों ने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया। यह थोपी गई धारणाएं स्थायी न बनें, इसके लिए प्रयास होने चाहिए। हमेें इतिहास को संजोकर रखना है लेकिन भविष्य में विकास कैसे सुनिश्चित होगा, इस पर विचार किया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि पुस्तकें ही हमारी सच्ची मित्र और मार्गदर्शक होती हैं। इसलिए नई पीढ़ी में पढ़ने की आदत डालने की आवश्यकता है अन्यथा वे नशे की ओर आकर्षित होंगे। आज देश में ‘चरित्र का संकट’ है। इसलिए संस्कार देने की आवश्यकता है, जो हमें घर से और अच्छी पुस्तकों को पढ़ने से मिलते हैं। युवा पीढ़ी क्या सोचती है, उसी पर देश का भविष्य निर्भर करता है।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द प्रसाद शर्मा ने कहा कि किस तरह किसी किताब का विमोचन महज लेखक ही नहीं बल्कि पाठक, प्रकाशक और आलोचक सभी के लिए आनंद का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का संसार ही अलग होता है- यह फ्रेंड, फिलोसोफर और गाईड होती हैं। पुस्तकें  विचारों के विकल्प प्रस्तुत करती हैं। प्रजातान्त्रिक समाज सदैव विकल्पों की तलाश में रहता है और पुस्तकें विकल्पों की पूर्ति करती हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यदि किसी पुस्तक का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट से हो रहा है तो यह उसकी सार्थकता और सामयिकता का प्रमाण है। उन्होंने राज्य की पिछले 50 वर्षों की विकास यात्रा को अतुलनीय बताते हुए आने वाले दस सालों में राज्य की जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण में महत्पूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

पुस्तक की लेखिका डाॅ. रचना गुप्ता ने इस सृजन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गत बीस साल के पत्रकारिता जीवन में उन्होंने महसूस किया कि हर दिन ख़बरों की खाई से कुछ नया निकलता है लेकिन अगले दिन वह गुम  हो जाता है। उन्होंने अपने ऐसे ही अनुभवों को पुस्तक के रूप में ढालने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा बेहद कठिन दौर से आगे बढ़ी है और इसमें सभी दौर की सरकारें, राजनेता, नौकरशाही की सामान महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेखिका ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई.एस. परमार की कई स्मृतियाँ साझा कीं।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज मलिक ने कहा कि इस पुस्तक की खूबसूरती इसकी सरलता है और इसे कोई भी आम आदमी को समझने में सहजता होगी। पिछले 65 वषों से नेशनल बुक ट्रस्ट 50 से अधिक भाषाओं में देश के हर आयु वर्ग के लिए उत्कृष्ट पुस्तकें प्रकाशित कर देश के ‘नाॅलेज पार्टनर’ के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहा है।

इस पुस्तक में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ की महत्ता को रेखांकित करते हुए उसकी नैसर्गिक और अर्जित विशेषताओं तथा हासिल उपलब्धियों का एक तटस्थ विश्लेषण किया गया है। इसमेें विगत की आदिम, पौराणिक, ऐतिहासिक, सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक तथा मनोवैज्ञानिक, प्रवृत्तियों-रूझानों और लोकतांत्रिक तौर-तरीकों का विश्लेषण किया गया है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।