Friday, November 6, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का चंबा दौरा

State Govt:Regarding Development Projects Worth Rs. 656 Crore at Chamba:6th November 2026

656 करोड़ की योजनाओं की सौगात 

मैहला स्कूल भवन के लिए दिए ₹2 करोड़


चम्बा
: 6 नवंबर 2026:  (1232/2026//HPPRNews Hi//देवभूमि स्क्रीन डेस्क>>

विकास के मामले में हिमाचल प्रदेश की सरकार बहुत तेज़ी से चौतरफा काम कर रही है। हर रोज़ हर क्षेत्र में कुछ न कुछ काम हो रहा है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के चंबा ज़िले का चार दिवसीय प्रवास शुक्रवार को संपन्न हुआ। 

प्रवास के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मैहला ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और 'पीएम श्री' प्राथमिक पाठशाला का दौरा कर बच्चों से आत्मीय संवाद किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद की बहुत सी प्रमुख बातें भी कहीं:

  • सबसे पहले राजनीति में आने की प्रेरणा की चर्चा हुई: 12वीं कक्षा के छात्र चाणक्य के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझमें छात्रकाल से ही नेतृत्व की भावना थी, सरकारी नौकरी में कभी रुचि नहीं रही। कॉलेज और यूनिवर्सिटी चुनाव जीतने के बाद मेरा रुझान राजनीति की तरफ बढ़ा और मैं क्लास प्रतिनिधि (CR) से लेकर पार्षद, 4 बार विधायक और अब मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचा हूँ।"

  • मां ही बनी सबसे बड़ी प्रेरणा: चौथी कक्षा की छात्रा के सवाल पर भावुक होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी माताजी ही उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं।

  • यह था सफलता का वह ख़ास मंत्र: उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता का मूल मंत्र हैं।

मैहला स्कूल को मिलीं बड़ी घोषणाएं:

  • 10वीं की छात्रा सुहानी द्वारा कमरों की कमी की बात उठाने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत ₹2 करोड़ जारी करने की घोषणा की।

  • अगले शैक्षणिक सत्र से मैहला स्कूल को CBSE बोर्ड से संबद्ध किया जाएगा, जिसके लिए नए भवन हेतु भूमि आवंटित की जाएगी।

दौरे का रिपोर्ट कार्ड भी साफ़ और स्पष्ट रहा:

मुख्यमंत्री ने अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान चंबा के तीसा, भटियात और भरमौर विधानसभा क्षेत्रों को कुल ₹656 करोड़ की विकास परियोजनाओं (उद्घाटन एवं शिलान्यास) की सौगात दी।.0.

1232/2026-----6th November 2026