Showing posts with label She Haat. Show all posts
Showing posts with label She Haat. Show all posts

Thursday, December 17, 2020

हिमाचल के पशोग गांव में "शी हाट" केन्द्र का लोकार्पण

 25 महिलाओं का स्वयं सहायता समूह चला रहा है यह परियोजना 

शिमला//सिरमौर: 17 दिसंबर 2020: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो)::  

मुख्यमंत्री जी ने "शी हाट" केंद्र का किया शुभारंभ।  मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग पशोग गांव में 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित  "शी हाट" केन्द्र का लोकार्पण किया। इस केंद्र में ग्रामीण हाट, स्थानीय दुकान, रेस्तरां, अतिथि कक्ष, कौशल विकास केन्द्र और वे साइट एमेनिटीस उपलब्ध हैं। 

यह परियोजना 25 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा चलायी जा रही है, ताकि वे पारंपरिक, प्राकृतिक, जैविक उत्पाद बेचकर स्वयं को स्वरोजगार के लिए सशक्त बना सकें और पहाड़ी भोजन भी परोसें तथा आगंतुकों होम स्टे की सुविधा प्रदान कर सकें। यह परियोजना पूरे देश में महिलाओं के लिए और महिलाओं द्वारा सभी को सेवाएं प्रदान करने की अनूठी परियोजना है। शी हाट में तीन शिफ्टों में काम करेगी महिलाएं। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि "शी हाट" में दो कमरों वाला अतिथि गृह, सौर ऊर्जा संयंत्र , वर्षा जल संग्रहण प्रणाली और अपशिष्ट कंपोस्टिंग, एक्यूप्रेशर ट्रैक और वायु शुद्ध करने वाले संयंत्र भी हैं। इस शी हाट में महिलाओं को अपने घरों से आने-जाने के लिए ई-वाहन की सुविधा भी है, इसका उपयोग प्राकृतिक झरने के पानी को लाने के लिए भी किया जाएगा। शी हाट में महिलाएं तीन शिफ्टों में काम करेगी। प्रदेश सरकार राज्य के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के प्रयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है , क्योंकि इससे प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शी  हाट  की एक झलक भी देखिये यहाँ अटैच वीडियो में:

उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य की संस्कृति, खान-पान और परंपरा की झलक मिलेगी, बल्कि महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। शी हाट ग्रामीण महिलाओं को आजीविका अर्जित करने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र के लोगों ने उपचुनावों में अपना पूरा समर्थन दिया और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीना कश्यप जी ने भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने राज्य के लोगों से पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में ईमानदार, मेहनती और समर्पित उम्मीदवारों का चुनाव करने का आग्रह किया , ताकि विकास की गति को ग्रास रूट स्तर पर बढ़ावा मिले । सांसद श्री सुरेश कश्यप् जी ने कहा कि "शी हाट" महिला सशक्तीकरण और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई एक अभिनव योजना है। राज्य सरकार ने महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। यह राज्य की भाजपा सरकार ही है जिसने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। पच्छाद की विधायक श्रीमती रीना कश्यप जी ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि शी हाट ग्रामीण महिलाओं को आजीविका अर्जित करने में मदद करेगा। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में पच्छाद क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है । भव्य "शी हाट" केंद्र की झलक देखने के लिए इस ऊपर दी गई वीडियो को देखने के लिए आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।