Showing posts with label Corona. Show all posts
Showing posts with label Corona. Show all posts

Wednesday, October 6, 2021

कोविड पाॅजिटिव लोगों के सम्पर्कों की की जा रही है स्क्रीनिंग

6th October 2021 at 4:35 PM

हिमाचल में अब तक हुई 3501015 कोविड-19 के सैंपलों की जांच

शिमला: 06 अक्तूबर, 2021: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो):: 

पेक्सल फोटो-नंदु कुमार 
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के जो भी पाॅजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 3501015 कोविड-19 के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। कोविड-19 के परीक्षण की दर को प्रदेश में निरन्तर बढ़ाया जा रहा है और कोविड-19 के लिए ज्यादा से ज्यादा परीक्षण आर.टी.पी.सी.आर. व रैपिड एंटिजन के माध्यम से किये जा रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 1400 पाॅजिटिव मामलों में से अस्पताल में भर्ती होने वालों की दर केवल 5.4 प्रतिशत है और इन मरीज़ों की स्वास्थ्य स्थिति की चिकित्सक निरन्तर निगरानी कर रहे hainउन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के अस्पतालों में केवल मात्र एक मरीज ही वेंटिलेटर पर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिला हमीरपुर, मण्डी और कांगड़ा में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के मामले समूह में पाये गए है, उनमें सभी मरीज लक्षणरहित है और किसी भी मरीज़ को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। उन्होंनेे कहा कि राज्य में अब तक कुल 219746 लोग कोविड पाॅजिटिव पाये गए है, जिनमें से 214728 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोविड-19 का दूसरा टीका समयावधि पूरी होने पर शीघ्र लगवाएं ताकि ताकि आने वाले समय में कोविड-19 की स्थिति को पूरी तरह से नियन्त्रित किया जा सके।      

Friday, April 23, 2021

कोरोना काल में लोगों ने अपनाई आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति

Posted: 23 Apr 2021 06:02 AM PDT

 लाखों ने करवाया आयुर्वेदिक उपचार 


शिमला
//हमीरपुर: 23 अप्रैल 2021: (देवभूमि स्क्रीन)::

कोरोना का कहर बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ ही बढ़ रही हैं आयुर्वेद से उम्मीदें।  अश्क की किरण एक बार फिर आयुर्वेद का रूप ले कर नज़र आ रही है। लोग तेज़ी से आयुर्वेद की तरफ खींचे चले आ रहे हैं। आयुर्वेद का जादू एक बार फिर सिर चढ़ कर बोलने लगा है। कोरोना काल में राहत की राह दिखाई है आयुर्वेद ने। विश्व की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धतियों में से एक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को प्राचीन समय से ही देश व प्रदेश में महत्व दिया जाता रहा है। जिसके सार्थक परिणाम लोगों को प्राचीन समय से ही मिलते रहे हैं। मौजूदा समय में वैश्विक कोरोना महामारी के इस दौर में आयुर्वेद ने एक बार फिर स्वास्थ्य उपचार में अपनी भूमिका को साबित किया है, जिससे आयुर्वेद का महत्व और बढ़ गया है। कोरोना संक्रमण से निपटने में आयुर्वेदिक पद्धति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश में आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व वाली हिमाचल सरकार को जाता है। राज्य सरकार द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को प्रदेश में सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक पग उठाए गए हैं। प्रदेश के सामान्य एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में आयुर्वेदिक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौर में आयुर्वेद का काढ़ा बहुत लोकप्रिय।  वितरण भी ज़ोरों पर है। 

काढ़े के डेढ़ लाख पैकेट किए वितरित

हिमाचल में काढ़े  सप्लाई बड़े पैमाने पर हो रही है। हिमाचल में वर्तमान में 1252 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं, जिनमें 1185 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र, 34 आयुर्वेदिक अस्पताल, 14 होम्योपैथी स्वास्थ्य केन्द्र, तीन यूनानी स्वास्थ्य केन्द्र, चार आमची स्वास्थ्य केन्द्र और 12 अन्य संस्थान हैं। प्रदेश में आयुर्वेदिक पद्धति की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वर्ष 2019-20 में कुल 42 लाख 7 हजार 504 रोगियों में से 41 लाख 9,559 बहिरंग रोगियों और 97,945 अंतरंग रोगियों ने अपना उपचार आयुर्वेद पद्धति से करवाया है। कोरोना महामारी के दृष्टिगत आयुर्वेद विभाग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) का भी वितरण किया जा रहा है। यह काढ़ा कोरोना योद्धाओं सहित वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। अब तक इस काढ़े के लगभग डेढ़ लाख पैकेट वितरित किए गए हैं और भविष्य में 7 लाख से अधिक पैकेट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी यह लक्ष्य और बढ़ेगा। 

प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हर्बल गार्डन स्थापित

हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश में आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के लिए मण्डी जिला के जोगिन्द्रनगर, हमीरपुर जिला के नेरी, शिमला जिला के रोहडू़ और बिलासपुर जिला के जंगल झलेड़ा में हर्बल गार्डन स्थापित किए गए हैं। इन हर्बल गार्डनों में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे उगाए जा रहे है जिनका उपयोग विभिन्न प्रकार की औषधियों को तैयार करने में किया जाता हैं। आयुर्वेद विभाग द्वारा प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। औषधीय पौधों की खेती योजना के अन्तर्गत आयुर्वेद विभाग द्वारा औषधीय पौधों की खेती के लिए विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों में किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

पंचायत स्तर पर योग गतिविधियों से जोड़े जाएंगे आमजन

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत विभाग द्वारा जिला शिमला के ठियोग, जिला सोलन के कसौली, जिला मण्डी के करसोग, जिला चम्बा के तीसा, जिला हमीरपुर के भोरंज और जिला ऊना के बंगाणा में अनिमिया की रोकथाम के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आयुर्वेद विभाग द्वारा प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्डों के माध्यम से चिकित्सा बीमा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद विभाग के केन्द्रों को स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रों में उन्नयन करने की मंजूरी दी गई है, जिसके तहत गर्भावस्था और शिशु जन्म में देखभाल, नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल्यावस्था और किशोर स्वास्थ्य देखभाल आदि का प्रबंधन किया जाएगा। इस योजना के तहत स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रों में योग प्रशिक्षक की सेवाएं भी ली जाएंगी, जिसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम जनता को योग गतिविधियों से जोड़ कर उन्हें योग से लाभान्वित करना है।

400 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड

वर्ष 2019-20 में आयुर्वेद विभाग को भारत सरकार से 84 स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रों और वर्ष 2020-21 में 56 स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रां की स्थापना की अनुमति प्राप्त हुई है। विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 तक प्रदेश में 400 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रांं में स्तरोन्नत करने का लक्ष्य रखा गया है। इन स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रांं के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है। योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का अभिन्न अंग है। वर्ष 2014 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस भी विभाग द्वारा प्रदेश स्तर से लेकर उपमण्डल स्तर तक मनाया जाता है, जिससे प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। आयुर्वेद विभाग द्वारा चयनित 471 स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 9.30 से 11.30 के मध्य साप्ताहिक योग दिवस शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 25,872 लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।

स्कूलों में शुरू किया अडॉप्शन कार्यक्रम

स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम भी विभाग द्वारा शुरु किया गया है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 1,712 विद्यालयों को अपनाया गया है। इन विद्यालयों में विभाग विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, दैनिक जीवनशैली, भोजन के पोषण, सामान्य बीमारियों और आयुष के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग सम्बन्धी जागरूकता प्रदान कर रहा है।प्रदेश में आयोजित इन्वेस्टर मीट के अन्तर्गत 45 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए हैं। इन समझौता ज्ञापनों के माध्यम से प्रदेश में 1269.25 करोड़ के निवेश संभावित है, जिससे प्रदेश के 5421 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत भारत सरकार मौजूदा आयुष संस्थानों के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के लिए अनुदान प्रदान करने के साथ-साथ आयुष संस्थानों के माध्यम से रोगियों को प्रदान की जाने वाली दवाईयों की खरीद के लिए राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक आयुष मंत्रालय द्वारा विभाग को 57 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। 

Friday, May 1, 2020

आयुर्वेद विभाग द्वारा विशेष काढ़ा तैयार

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ 
शिमला में आयुर्वेद काढ़ा लांच करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 
शिमला: 1 मई 2020: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो)::
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना महामारी के दृष्टिगत लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए राज्य आयुर्वेदिक विभाग द्वारा तैयार किए गए मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयुर्वेदिक काढ़ा प्रतिरक्षण तंत्र को मजबूत करने में सहायक होगा तथा इसे कोरोना योद्धाओं डाॅक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, वरिष्ठ नागरिकों और राज्य के सभी कोरोना मुक्त हुए लोगों को निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट 2020-21 में की गई घोषणा के अनुसार, यह आयुर्वेदिक दवा राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना योद्धाओं को आयुर्वेदिक दवा मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) निःशुल्क प्रदान करना, उनकी निःस्वार्थ सेवा के प्रति सरकार के आभार का द्योतक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन और ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान भी लोगों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और कोरोना योद्धाओं को संक्रमण का ज्यादा खतरा हैं, इसलिए आयुर्वेदिक विभाग की यह दवा इनकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को इस दवा को निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी, इसके साथ-साथ उन्हें सभी आयुर्वेदिक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस दवा को डाॅक्टरों और पुलिस कर्मियों सहित अन्य कोरोना योद्धाओं को वितरित भी किया।

सचिव आयुर्वेद जी.के. श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग इस दवा को लोगों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाएगा।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, निदेशक आयुर्वेद डी.के. रतन और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Friday, April 24, 2020

हिमाचल को अधिक से अधिक वेंटिलेटर्ज प्रदान किये जाएं

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आग्रह
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये स्वास्थ्य और परिवार भलाई के केन्द्रीय मंत्री डा. हर्ष वर्धन के साथ भेंट की (शुक्रवार 24 अप्रैल 2020)
शिमला: 24 अप्रैल 2020: (मीडिया लिंक//देवभूमि स्क्रीन):: 
कोविड-19 अर्थात कोरोना के साथ चल रही विश्व जंग में भारत का राज्य हिमाचल प्रदेश भी पूरी तीव्रता से डटा हुआ है। जगह जगह इस मुद्दे को लेकर कई तरह के कदम उठाये जा रहे हैं। आज मुख्य मंत्री श्री जय राम ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये स्वास्थ्य और परिवार भलाई से सबंधित केंद्रीय मंत्री डा. हर्ष वर्धन के साथ भी विशेष भेंट की। इस वीडियो मीटिंग के दौरान जिन जिन मुद्दों पर बात हुई उनमें कोरोना के साथ लड़ी जा रही जंग का मुद्दा भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रालय से राज्य को तुरंत अधिक से अधिक वेंटिलेटर्ज प्रदान करने का आग्रह किया। 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन के साथ बैठक करते हुए उन्हें प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी से प्रभावी रूप से निपटने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छह जिलों में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 8847 लोगांे को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 5637 लोगों ने 28 दिन की अनिवार्य निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है तथा 3210 व्यक्ति अभी भी निगरानी में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत वीरवार तक कोरोना संक्रमण के लिए 3994 लोगों की जांच की गई है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि अभी तक 40 सैंपल पाॅजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 18 व्यक्ति नेगेटिव पाए जाने के बाद स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। इसके अतिरिक्त चार लोग प्रदेश से बाहर उपचाराधीन हैं एवं एक व्यक्ति का देहांत हो चुका है। उन्होंने कहा कि शेष 17 व्यक्ति प्रदेश के अस्पतालों में उपचाराधीन है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कफ्र्यू लगाया गया है, ताकि लोग अनावश्यक रूप से बाजारों में न जाएं। लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के हाॅटस्पाॅट सील कर दिए गए हैं, ताकि संक्रमण आगे न फैल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 183 स्वास्थ्य संस्थानों में लगभग 9200 क्वारन्टीन बिस्तरों की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट तथा मास्क उपलब्ध है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश को अधिक वेंटिलेटर्ज प्रदान करने का आग्रह किया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चार अस्पतालों में कोविड-19 के संेपल की जांच की जा रही है, जिनमें आईजीएमसी शिमला, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल काॅलेज टांडा, आईएचबीटी पालमपुर कांगड़ा तथा जिला सोलन के केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड-19 के लिए पांच अस्पतालों को अधिसूचित किया है, जिनमें 300 बिस्तरों की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में जिला मण्डी का श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल काॅलेज नेरचैक, जिला सोलन के काठा बद्दी का ईएसआई अस्पताल, जिला हमीरपुर के भोटा का चैरिटेबल अस्पताल, जिला सिरमौर के सराहां का नागरिक अस्पताल तथा जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी का अग्रवाल अस्पताल शामिल है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आरंभ एक्टिव केस फाइन्डिंग अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोगों को कवर किया गया है तथा इनमें से लगभग 10 हजार लोगों की जांच की जा रही है, जिनमें इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के लक्षण पाए गए थे।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज तथा मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी इस बैठक में उपस्थित थे।