Showing posts with label Tibetan. Show all posts
Showing posts with label Tibetan. Show all posts

Thursday, May 11, 2023

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात

11th May 11, 2023 at 7:53 PM

तिब्बती अध्यक्ष पेनपा त्सेरिंग ने बताईं तिब्बती समुदाय की समस्याएं 


शिमला: 11 मई 2023: (कार्तिका सिंह//देवभूमि स्क्रीन डेस्क)::
हिमाचल में बहुत से दर्शनीय स्थल भी हैं और बहुत सी अन्य महत्वपूर्ण जगहें भी हैं। इनके साथ ही ज्ञान के बहुत बड़े स्रोत भी हिमाचल प्रदेश में हैं। इन सभी महत्वपूर्ण और खास बातों की चर्चा करते हुए तिब्बती समुदाय का उल्लेख भी  भूला नहीं जा सकता। हिमाचल प्रदेश का चक्कर पहली बार लगा कर आने वाले लोगों से कभी बात करें तो पता चलता है कि लोगों के दिल और दिमाग में अभी भी ताज़ा हैं हिमाचल के वि भिन्न दर्शनीय स्थलों की यादें और हिमाचल में रहने वाले लोगों के अंदाज़। 

तिब्बतीय लोगों की स्मृतियां पूरी तरह से सैलानियों के मानस पटल पर छप जाती हैं। गौरतलब है कि तिब्बती लोगों के कारोबार, उनके पूजा पद्धति के ढंग तरीकों में उनका सैलानियों से विनम्र स्वभाव के साथ मिलना भी विशेष रहता है। उनकी आवभगत का अंदाज़ अविस्मरणीय है। वहां रहते हुए तिब्बती लोगों को लम्बा समय हो चूका है। इस दौरान उनके सामने कोई न कोई समस्या भी आती रहती है। 

इन समस्यायों को सुलझाने के लिए तिब्बतीय लोग अक्सर स्थानीय प्रशासन से भी मुलाकात करते रहते हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष पेनपा त्सेरिंग ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और हिमाचल में रहने वाले तिब्बती समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री भी उनकी समस्याएं हल करवाने के लिए उचित कदम उठाएंगे ऐसी आशा सभी को है।