Tuesday, July 5, 2022

युवा नवोन्मेषी कलाकार अपूर्व ने राज्यपाल को पेंटिंग भेंट की

5th July 2022 at 10:32 PM

श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में ला रहे हैं अपूर्व ओम  


शिमला: 05 जुलाई 2022: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो):: 
अपूर्व ओम कलाकार एक ऐसा युवा जिसने इस बात को साबित किया कि हिम्मत करे इंसान तो क्या काम है मुश्किल। कानों से सुनने की समस्या और आंखों की रौशनी भी काम लेकिन इसके बावजूद अपूर्व ने निरंतर साधना की। यह साधना सफल भी हुई। मंत्रियों और राज्य सरकारों से लेकर राष्ट्रपति तक से सम्मान मिला। अब इस युवक ने हिमाचल में भी पाँव रखे जिससे यहां की प्राकृतिक सुंदरता से भरी भूमि हुई पावन भूमि भी धन्य हुई। यहां के लोगों ने भी अप्प्पूर्व से प्रेरणा ली कि  कैसे कठिनाईयों पर विजय प्राप्त कर के आगे बढ़ा जाता है। 

श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने के लिए कार्यशील युवा कलाकार एवं दिल्ली से कार्यकर्ता अपूर्व ओम ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल को युवा कलाकार ने स्वयं  बनाया गया उनका चित्र भेंट किया। यह सच मच यादगारी पल थे। इस कलाकार का आना सभी कला प्रेमियों के लिए बहुत ही सुखद अनुभव रहा। 
हिमाचल सर्कार से भी इस कलाकार को अपार स्नेह मिला। राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। विभिन्न विषयों पर उनके द्वारा बनाए गए चित्र स्वयं अपनी कहानी बयां करते हैं, जिसके चलते उन्हें संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के लिए एक युवा अधिवक्ता के रूप में सम्मानित किया गया है तथा भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिव्यांगजनों  हिम्मत और प्रेरणा बन कर उभरा है अपूर्व। 
इस सुअवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह सराहनीय है कि वह पहले से उपलब्ध अनेक डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने की वकालत करते हैं, जैसे कि वॉयस-टू-टेक्स्ट ऐप, जो कि दिव्यांगजनों को एक-दूसरे के साथ संवाद करने में सहायता प्रदान करते हैं। इससे तकनीक का युग उनके लिए भी सहायक बन रहा है। 
गौतरतलब है कि अपूर्व एक योग प्रशिक्षक, स्केच कलाकार और 2डी/3डी हैंगिंग मॉडल आर्किटेक्ट भी हैं और उन्होंने दुनिया भर की प्रमुख हस्तियों से भेंट कर उन्हें अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत की हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित थे। बहुत से कलाकारों और कला संगठनों ने अपूर्व की प्रशंसा की है। 

No comments:

Post a Comment