Sunday, March 28, 2021

श्रीमती शालिनी अग्निहोत्री और श्री मोहित चावला को दी मुख्यमंत्री ने बधाई

दोनों का नाम 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में शामिल 


शिमला
: 30 मार्च 2021: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो)::

डयूटी को पूरी ज़िम्मेदारी से निभाना, अनुशासन का ध्यान रखना और इसके साथ ही साथ लोकप्रियता भी पा लेना आसान नहीं होता लेकिन हिमाचल के दो पुलिस अधिकारीयों ने यह कर दिखाया। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने इन सफल पुलिस अधिकारीयों को बधाई दी है। 

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यह हर्ष का विषय है कि फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट सर्वे के "50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान  2021" में चयनित हुए प्रमुख नामों में पुलिस अधीक्षक मंडी, श्रीमती शालिनी अग्निहोत्री जी और पुलिस अधीक्षक शिमला, श्री मोहित चावला जी का नाम भी शामिल है। दोनों पुलिस अधिकारियों को हार्दिक बधाई।

इस सर्वे में अन्य  राज्यों के ज़िलों से लिए गए लोकप्रिय पुलिस कप्तानों के नाम भी शामिल हैं। फेम इंडिया के मुताबिक संपादकीय प्रमुख यू.एस. सोंथालिया ने बताया कि सकारात्मक मीडिया होने के नाते फेम इंडिया ने हर वर्ष की तरह ही इस बार भी जिला स्तर पर सुरक्षा, शांति और जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने में अपनी बेहतर भूमिका निभा रहे पुलिस कप्तानों को श्रेय और सम्मान देने का निर्णय किया है। वर्तमान में देश भर में करीब 700 से अधिक  जिला पुलिस कप्तानों  में सिर्फ 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों को चुनना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस चुनौती ओके स्वीकार किया फेम इण्डिया की टीम ने। 

इस तरह सर्वप्रथम  फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे ने विभिन्न स्रोतों, ग्राउंड सर्वे  के आधार पर टॉप 200 जिला पुलिस कप्तानों (एसपी, एसएसपी, जिला पुलिस कमिश्नर आदि) को  चयनित किया, जिसमें निम्नांकित 12 मापदंडों-क्राईम कंट्रोल, लॉ एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता आदि पर  देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय, ग्राउंड और मीडिया रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया। ये 200 जिला पुलिस कप्तान अपनी उत्कृष्टता के कारण देश भर में विशिष्ट स्थान रखते हैं। इन सभी अधिकारियों को 50 कैटेगरियों में बांटा गया फिर उन में से 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों को अलग-अलग कैटगरी की सूची में पब्लिश किया गया। इस तरह यह नकारत्मक  अनूठा प्रयोग भी हुआ। 

No comments:

Post a Comment