Tuesday, December 22, 2020

जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीमद भगवद् गीता: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Tuesday: 22nd December 2020 at 4:26 AM 

  कुरुक्षेत्र में 5वें अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का किया शुभारंभ 

कुरुक्षेत्र: 22 दिसंबर 2020: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो):: 

हम सभी ज़िंदगी में हर कदम पर कुरुक्षेत्र का वह युद्ध आता है जिसमें विजयी होने के लिए श्रीमद भगवद् का गीता उपदेश ही सहायक होता है। कुरुक्षेत्र का नियमित आयोजन हमें निरंतर इसका अहसास भी करता है। इसी भावना को दृढ़ बनाने के मकसद से मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर विशेष तौर पर कुरुक्षेत्र में पहुंचे। 

सेमिनार का उद्घाटन 

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज कुरूक्षेत्र में कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ भी किया। इस वर्ष आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय सेमिनार का विषय सतत अस्तित्व और श्रीमद्भगवद् गीता दर्शन है। हरियाणा सरकार द्वारा 17 से 25 दिसम्बर, 2020 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

कर्म के सिद्धांतों की शिक्षा देती है ‘‘गीता’’ 

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने इस अवसर पर श्रीमद्भगवद् गीता के आध्यात्मिक ज्ञान के भंडार को संरक्षित करने और बढ़ावा देने पर बल दिया तथा युवा पीढ़ी को श्रीमद्भगवद् गीता की शिक्षाओं के महत्व से अवगत करवाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गीता आध्यात्मिक शिक्षा का भंडार है, जो हमें धर्म के सिद्धांतों के अनुसार जीवन जीने की कला सिखाती है। यह हमें जीवन के व्यवहारिक पहलुओं से भी अवगत कराती है और यह वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यह हमें कर्म के सिद्धांतों की शिक्षा देती है और परिणामों की अपेक्षा किए बिना हमें कर्तव्य को महत्ता प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

सेमिनार से ऑनलाइन जुड़े देश-विदेश के नागरिक

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि इस वर्ष ऑनलाइन माध्यम से सेमिनार आयोजित किया जा रहा है और भारत तथा विदेश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग वर्चुअली इस कार्यक्रम में जुड़ रहे हैं। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की, क्योंकि यह युवा पीढ़ी को गीता के ज्ञान तक पहुंचाने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि यद्यपि कोविड-19 ने कई तरह की चुनौतियां खड़ी की हैं, फिर भी इसने तकनीक के माध्यम से परिवारों और लोगों को जोड़ा है। इसने विशेष रूप से गांवों के लोगों के पारिवारिक संबंधों को मजबूत किया है, क्योंकि देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों से भी बहुत लोग वापस आ गए हैं।

ब्रह्म सरोवर में की विशेष पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने भगवद्गीता के प्रचार के लिए हरियाणा सरकार को गीता जयंती के आयोजन पर बधाई दी। जो हर वर्ष एक मेगा इवेंट साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर एक पुस्तक और स्मारिका का विमोचन भी किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने ब्रह्म सरोवर में पूजा की और हवन में भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी का एक वीडियो संदेश भी प्रस्तुत किया गया। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सोमनाथ सचदेव जी ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, आचार्य स्वामी ज्ञानानन्द जी, शंकराचार्य जी, लोकेश मुनी जी और डेविड ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए और जीवन में गीता के महत्व के बारे में बताया। राज्यपाल की सचिव डाॅ. जी. अनुपमा ने इस आयोजन के सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया।

Thursday, December 17, 2020

हिमाचल के पशोग गांव में "शी हाट" केन्द्र का लोकार्पण

 25 महिलाओं का स्वयं सहायता समूह चला रहा है यह परियोजना 

शिमला//सिरमौर: 17 दिसंबर 2020: (देवभूमि स्क्रीन ब्यूरो)::  

मुख्यमंत्री जी ने "शी हाट" केंद्र का किया शुभारंभ।  मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग पशोग गांव में 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित  "शी हाट" केन्द्र का लोकार्पण किया। इस केंद्र में ग्रामीण हाट, स्थानीय दुकान, रेस्तरां, अतिथि कक्ष, कौशल विकास केन्द्र और वे साइट एमेनिटीस उपलब्ध हैं। 

यह परियोजना 25 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा चलायी जा रही है, ताकि वे पारंपरिक, प्राकृतिक, जैविक उत्पाद बेचकर स्वयं को स्वरोजगार के लिए सशक्त बना सकें और पहाड़ी भोजन भी परोसें तथा आगंतुकों होम स्टे की सुविधा प्रदान कर सकें। यह परियोजना पूरे देश में महिलाओं के लिए और महिलाओं द्वारा सभी को सेवाएं प्रदान करने की अनूठी परियोजना है। शी हाट में तीन शिफ्टों में काम करेगी महिलाएं। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि "शी हाट" में दो कमरों वाला अतिथि गृह, सौर ऊर्जा संयंत्र , वर्षा जल संग्रहण प्रणाली और अपशिष्ट कंपोस्टिंग, एक्यूप्रेशर ट्रैक और वायु शुद्ध करने वाले संयंत्र भी हैं। इस शी हाट में महिलाओं को अपने घरों से आने-जाने के लिए ई-वाहन की सुविधा भी है, इसका उपयोग प्राकृतिक झरने के पानी को लाने के लिए भी किया जाएगा। शी हाट में महिलाएं तीन शिफ्टों में काम करेगी। प्रदेश सरकार राज्य के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के प्रयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है , क्योंकि इससे प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शी  हाट  की एक झलक भी देखिये यहाँ अटैच वीडियो में:

उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य की संस्कृति, खान-पान और परंपरा की झलक मिलेगी, बल्कि महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। शी हाट ग्रामीण महिलाओं को आजीविका अर्जित करने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र के लोगों ने उपचुनावों में अपना पूरा समर्थन दिया और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीना कश्यप जी ने भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने राज्य के लोगों से पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में ईमानदार, मेहनती और समर्पित उम्मीदवारों का चुनाव करने का आग्रह किया , ताकि विकास की गति को ग्रास रूट स्तर पर बढ़ावा मिले । सांसद श्री सुरेश कश्यप् जी ने कहा कि "शी हाट" महिला सशक्तीकरण और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई एक अभिनव योजना है। राज्य सरकार ने महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। यह राज्य की भाजपा सरकार ही है जिसने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। पच्छाद की विधायक श्रीमती रीना कश्यप जी ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि शी हाट ग्रामीण महिलाओं को आजीविका अर्जित करने में मदद करेगा। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में पच्छाद क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है । भव्य "शी हाट" केंद्र की झलक देखने के लिए इस ऊपर दी गई वीडियो को देखने के लिए आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।